BA Semester-2 Political Science - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-2 राजनीति विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 राजनीति विज्ञान

बीए सेमेस्टर-2 राजनीति विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2724
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-2 राजनीति विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय - 10 
कानून : परिभाषा, स्रोत एवं वर्गीकरण

(Law : Definition, Source and Classification)

कानून का अंग्रेजी पर्यायवाची 'Law' है। 'Law' शब्द 'Log' से बना है जिसका तात्पर्य है, निश्चित अथवा स्थिर। अतः शाब्दिक दृष्टिकोण से कानून स्थिर या निश्चित होता है परन्तु व्यावहारिक दृष्टिकोण से कानून अथवा नियम, दोनों का अत्यंत व्यापक अर्थ है। कानून प्राकृतिक भी हो सकते हैं और मानव निर्मित भी हो सकते हैं। प्राकृतिक कानून प्राकृतिक या भौतिक वस्तुओं तथा शक्तियों के व्यवहार के नियमों को कहा जाता है। प्राकृतिक कानूनों के विपरीत मानवीय कानून मनुष्यों के बीच के संबंधों का विनियमन करते हैं लेकिन मानवीय कानून में भी नैतिक, सामाजिक, धार्मिक, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय कानून भी जाते हैं। परन्तु यहाँ पर यह बात ध्यान देने योग्य है कि राजनीतिक विज्ञान में कानून का आशय उन राजनीतिक कानूनों से होता है जो राज्य अपने नागरिकों के लिए बनाता और लागू करता है। ये कानून जनता के बाह्य जीवन के कार्यों की व्यवस्था करते हैं और राज्य के निर्देश पर राज्य की जनता द्वारा ही इनका अनुपालन किया जाता है। इसी दृष्टिकोण के आधार पर थामस एक्वीनास ने कानून को परिभाषित करते हुए कहा है कि कानून मानव - कार्यकलापों का नियमन तथा मापदण्ड है। आस्टिन ने कानून को सम्प्रभु का आदेश कहा है जबकि हालैण्ड का विचार है कानून बाह्य आचरण का वह सामान्य नियम है जो किसी संप्रभुता सम्पन्न राजनीतिक सत्ता द्वारा लागू किया जाता है। कानून के अपने लक्षण होते हैं। वस्तुतः कानून के लिए एक नागरिक समाज का अस्तित्व आवश्यक है। कानून का उद्देश्य सार्वजनिक हित होता है और व्यक्ति के लिए कानून का पालन करना अनिवार्य होता है और पालन न करने की दशा में वह दण्ड का भागी होता है। कानून के अनेक सिद्धांत भी हैं और अनेक स्रोत भी है। कानून के सिद्धांतों में दार्शनिक दृष्टिकोण सबसे प्राचीन है। अन्य सिद्धांतों में ऐतिहासिक, सामाजशास्त्रीय, विश्लेषणात्मक तथा तुलनात्मक दृष्टिकोण मुख्य हैं। रीतिरिवाज, तथा धार्मिक सिद्धांत, वैधानिक वाद-विवाद, न्यायालयों के निर्णय, व्यवस्थापिका तथा न्याय की भावना मुख्य है। विभिन्न विद्वानों ने कानून का वर्गीकरण भिन्न-भिन्न प्रकार से किया है। इनमें संवैधानिक कानून, साधारण कानून, प्रशासकीय कानून तथा अन्तर्राष्ट्रीय कानून मुख्य हैं। कार्यपालिका के अध्यादेश द्वारा जो कानून बनाये जाते हैं, वे अध्यादेश कानून कहलाते हैं जबकि संवैधानिक कानून संविधान के प्राधिकार द्वारा बनाये जाते हैं। कानून के अनेक उद्देश्य तथा कार्य भी होते हैं। परन्तु इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में शांति की स्थापना तथा कानून व्यवस्था बनाये रखना है। यह नागरिक के व्यक्तित्व की रक्षा और उसका विकास करता है और साथ ही साथ यह नागरिकों की आवश्यकताओं को वैधानिक ढंग से पूरा करने में सहयोग देता है। कानून नैतिकता से घनिष्ठ रूप से जुड़ा होता है परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि वह सदा न्याय की अवधारणा के अनुरूप ही हो।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. अध्याय -1 राजनीति विज्ञान : परिभाषा, प्रकृति एवं क्षेत्र
  2. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  4. उत्तरमाला
  5. अध्याय - 2 राजनीतिक विज्ञान की अध्ययन की विधियाँ
  6. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  7. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  8. उत्तरमाला
  9. अध्याय - 3 राजनीति विज्ञान का अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंध
  10. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  11. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  12. उत्तरमाला
  13. अध्याय - 4 राजनीतिक विज्ञान के अध्ययन के उपागम
  14. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  15. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  16. उत्तरमाला
  17. अध्याय - 5 आधुनिक दृष्टिकोण : व्यवहारवाद एवं उत्तर-व्यवहारवाद
  18. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  19. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  20. उत्तरमाला
  21. अध्याय - 6 आधुनिकतावाद एवं उत्तर-आधुनिकतावाद
  22. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  23. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  24. उत्तरमाला
  25. अध्याय - 7 राज्य : प्रकृति, तत्व एवं उत्पत्ति के सिद्धांत
  26. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  27. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  28. उत्तरमाला
  29. अध्याय - 8 राज्य के सिद्धान्त
  30. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  31. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  32. उत्तरमाला
  33. अध्याय - 9 सम्प्रभुता : अद्वैतवाद व बहुलवाद
  34. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  35. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  36. उत्तरमाला
  37. अध्याय - 10 कानून : परिभाषा, स्रोत एवं वर्गीकरण
  38. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  39. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  40. उत्तरमाला
  41. अध्याय - 11 दण्ड
  42. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  43. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  44. उत्तरमाला
  45. अध्याय - 12 स्वतंत्रता
  46. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  47. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  48. उत्तरमाला
  49. अध्याय - 13 समानता
  50. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  51. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  52. उत्तरमाला
  53. अध्याय - 14 न्याय
  54. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  55. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  56. उत्तरमाला
  57. अध्याय - 15 शक्ति, प्रभाव, सत्ता तथा वैधता या औचित्यपूर्णता
  58. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  59. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  60. उत्तरमाला
  61. अध्याय - 16 अधिकार एवं कर्त्तव्य
  62. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  63. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  64. उत्तरमाला
  65. अध्याय - 17 राजनीतिक संस्कृति, राजनीतिक सहभागिता, राजनीतिक विकास एवं राजनीतिक आधुनिकीकरण
  66. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  67. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  68. उत्तरमाला
  69. अध्याय - 18 उपनिवेशवाद एवं नव-उपनिवेशवाद
  70. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  71. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  72. उत्तरमाला
  73. अध्याय - 19 राष्ट्रवाद व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
  74. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  75. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  76. उत्तरमाला
  77. अध्याय - 20 वैश्वीकरण
  78. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  79. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  80. उत्तरमाला
  81. अध्याय - 21 मानवाधिकार
  82. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  83. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  84. उत्तरमाला
  85. अध्याय - 22 नारीवाद
  86. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  87. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  88. उत्तरमाला
  89. अध्याय - 23 संसदीय प्रणाली
  90. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  91. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  92. उत्तरमाला
  93. अध्याय - 24 राष्ट्रपति प्रणाली
  94. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  95. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  96. उत्तरमाला
  97. अध्याय - 25 संघीय एवं एकात्मक प्रणाली
  98. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  99. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  100. उत्तरमाला
  101. अध्याय - 26 राजनीतिक दल
  102. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  103. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  104. उत्तरमाला
  105. अध्याय - 27 दबाव समूह
  106. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  107. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  108. उत्तरमाला
  109. अध्याय - 28 सरकार के अंग : कार्यपालिका, विधायिका एवं न्यायपालिका
  110. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  111. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  112. उत्तरमाला
  113. अध्याय - 29 संविधान, संविधानवाद, लोकतन्त्र एवं अधिनायकवाद .
  114. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  115. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  116. उत्तरमाला
  117. अध्याय - 30 लोकमत एवं सामाजिक न्याय
  118. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  119. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  120. उत्तरमाला
  121. अध्याय - 31 धर्मनिरपेक्षता एवं विकेन्द्रीकरण
  122. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  123. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  124. उत्तरमाला
  125. अध्याय - 32 प्रतिनिधित्व के सिद्धान्त
  126. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  127. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  128. उत्तरमाला

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book